कुरूद नपं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति सहित 15 पार्षदों ने लिया शपथ।

कुरूद का स्वरूप 25 वर्षों में बदला,अभी और बदलेगा – अजय चन्द्राकर।

कुरूद – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कुरूद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने शपथ लेकर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। साथ ही 15 वार्ड पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण किया। शनिवार को नगर पंचायत कुरूद परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम नभसिंह कोसले ने सभी जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इमसें नवनिर्वाचित नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने सबसे पहले शपथ ली इसके बाद 15 पार्षदों ने पांच-पांच के ग्रुप में 3 राउंड में शपथ लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर थें। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। विकृत शहरीकरण को रोकने और उसे व्यवस्थित करने के लिए नगरीय निकायों के पास विशेषता होनी चाहिए। जिन अपेक्षाओं के साथ आपको जनादेश मिला है उनकी पूर्ति कर्तव्यनिष्ठा से करिए। उन्होंने कुरूद के लिए बजट में मिले स्वीकृतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कुरूद को किसी भी चीज की कमी नही होने देंगे। नर्सिंग कॉलेज, दो सौ बिस्तर अस्पताल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, औद्योगिक क्षेत्र कुरूद को एक नई दिशा देगी। पूर्व में कांग्रेसियों का जीरो कम्युनिकेशन रहा। नगर पंचायत को राजस्व विभाग से पैसा मिलना एक जादू की तरह है। मेरे स्तर के कामो को मैं बिन मांगे पूरी करूंगा। कुरूद का स्वरूप इन 25 वर्षों में बदला है यह पूरा हिंदुस्तान बोलता हैं।शिक्षा के क्षेत्र में भी कई क्रांतिकारी परिवर्तन हुए। कुरूद क्षेत्र का मानव संसाधन प्रशिक्षित हो इसके लिए ऑकेशनल कोर्स की तरफ अब आगे बढ़ रहे। श्री चंद्राकर ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेहरू राम निषाद अध्यक्ष छ. ग. पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस खास मौके पर कवि मीर अली मीर मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने “ममता मोर महतारी” गीत सुनाकर लोगो को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार साहू एवं आभार प्रदर्शन सीएमओ महेन्द्रराज गुप्ता ने किया।इस दौरान एसडीओपी रागिनी मिश्रा, तहसीलदार दुर्गा साहू, नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, जपं मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष खिलेश साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व नपं अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, पूर्व नपं अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू,कमलेश ठोकने मालक राम साहू, टिकेश साहू, सत्यप्रकाश सिन्हा, थानेश्वर तारक, प्रभात बैस, शेखर चन्द्राकर, खिलेंद्र चन्द्राकर, इमरान बेग, प्रमोद शर्मा, कांग्रेसी नेता आशीष शर्मा, तारिणी चन्द्राकर, प्रमोद साहू, गीताराम सिन्हा, प्रहलाद चन्द्राकर, तुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

अब केवल कुरूद के विकास पर फोकस – ज्योति

शपथ लेने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने कहा कि अब केवल कुरूद के विकास पर फोकस होगा। जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे।नशामुक्त और व्यवस्थित कुरूद बनाने की दिशा में काम करेंगे। अजय चंद्राकर जी के मार्गदर्शन में नये आयामो को छुएगा। नगर की तस्वीर बदलता हुआ दिखेगा। कुरूद की जनता से अपील करते हुए कहा की सभी नगर के विकास में सतत सहभागी बनकर रहें। उन्होंने सफाई को चुनौती बताते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में सभी का सहयोग चाहिए, अगर नगर स्वच्छ सुंदर होगा तभी लक्ष्मी आएगी।

पदभार ग्रहण के बाद नपं अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर से सीधी बात

प्रश्न– सबसे पहले आपकी प्राथमिकता क्या होगी?

जवाब – नगर को साफ-सुंदर स्वच्छ बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। स्थानीय तौर पर व्याप्त समस्याओं को जल्द ही दूर करेंगे। शपथ लेने से पहले ही वार्डो का भ्रमण कर हमने इसकी लिस्ट बना ली है।

*प्रश्नकांग्रेस के पार्षदों की संख्या ज्यादा है, क्या काम करना चुनौती होगा?*

जवाब-बिल्कुल नहीं, मेरे लिए सब एक है। ऐसा तो नही है कि कांग्रेस के लिए कोई और अध्यक्ष है और भाजपा के लिए कोई और। मैंने नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ ली है। सबको साथ लेकर नगर हित मे काम करेंगे।

*प्रश्ननगर अध्यक्ष के रूप में किस तरह की चुनौती आप महसूस कर रहे हैं?*

जवाब- शहर बढ़ रहा है उसे व्यवस्थित करने की चुनौती हैं।

*प्रश्ननगर को नशा से मुक्ति कैसे दिलाएंगे?*

जवाब- महिला कमांडो और पुलिस प्रशासन का सहयोग लेंगे। सबसे पहले सार्वजनिक जगह पर हो रहे नशाखोरी हुड़दंग को रोकेंगे।इसमें नागरिकों का भी सहयोग चाहिए होगा। इस दिशा में आज विधिवत काम शुरू भी कर रहे हैं।

प्रश्न- नागरिकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेंगी?

जवाब- मैं अपना शत प्रतिशत लगाउंगी।

प्रश्न-कचरे के उचित निपटारे के लिए क्या प्लान है?

जवाब– स्वच्छता दीदियों की मदद और नागरिकों के सहयोग से कचरा कलेक्शन कर उचित निपटारा करेंगे। इधर-उधर कचरा न फेंके इसके लिए जागरुक करेंगे।