बड़ी, खबर! CMHO, सिविल सर्जन के बाद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ भास्कर दत्त मिश्रा हुए, कोरोना संक्रमित! जारी किया संदेश…

ब्यूरो संभाग
मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/कोरिया – जिले का सबसे बड़ा इकलौता जिला अस्पताल अब कलेक्टर भरोसे है बैकुंठपुर जिला अस्पताल में पदस्थ अफसरों का बहुत ही बुरा हाल है, कुछ दिनों पूर्व मुख्य स्वास्थ अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा एवं सिविल सर्जन डॉ सुनील गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव जारी कर स्वास्थ विभाग ने पूरे महकमे को झकझोर कर रख दिया था कि जहां पदस्थ डॉ शिशु रोग विशेषज्ञ मिश्रा ने खुद कोरोनावायरस से संक्रमित होने की सूचना अपने शुभचिंतकों को फेसबुक पेज पर टिप्पणी करते हुए अपने संक्रमित होने का संदेश दिया और लोगों को लॉक डाउन का पालन कर घरों में रहें, स्वस्थ व जागरूक रहें की अपील की। साथ ही अपना व्हाट्सएप नंबर जारी कर शिशु रोग संबंधित सभी प्रमर्श के लिए संबोधित किया। गौरतलब है कि जिला अस्पताल के अधिकांश अधिकारी, कर्मचारियों में कोरोनावायरस संक्रमण का दंश झेल रहे हैं जिससे ज्यादा संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है जिससे जिले में भय का वातावरण तैयार हो रहा है। पूरा स्वास्थ विभाग कोरोनावायरस के तबाही से तबाह हो रहा है तो फिर आम जनता का क्या होगा?