शिक्षा विभाग का स्टाल लोगों क़ो कर रहा आकर्षित।

राजिम :–राजिम कुम्भ कल्प मेला 2025 दिनांक 12 फ़रवरी से 26 फ़रवरी तक राजिम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। राजिम कुम्भ कल्प मेला में शासन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय स्टॉल में शिक्षा विभाग अंतर्गत शासन द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं क्रियाकलापों की जानकारी व शैक्षिक मॉडलों का प्रदर्शन किया जा रहा है।शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय स्टॉल में विभिन्न शालाओं से एकत्र किए गए टी एल एम एवं मॉडलों का प्रदर्शन मेला स्थल में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो बच्चों के साथ -साथ वयस्कों में भी कौतूहल का विषय है ,जहाँ विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं क्रियाकलापों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। धमतरी जिला अंतर्गत कुरूद विकासखंड के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दर्रा के शिक्षक पोखराज ध्रुव द्वारा लगाया गया पौराणिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है जो आज आधुनिकता के दौर में विलुप्त होते जा रहे हैं या फिर विलुप्त हो चुके हैं। वयस्कों को अनायास ही अपनी पुरानी यादों से जोड़ रहे हैं। इसी प्रकार विकासखंड अभनपुर जिला रायपुर द्वारा इसरो चंद्रयान का मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तथा गणित विषय पर बच्चों की समझ को स्थायी रखने के उद्देश्य से गरियाबंद जिला के फिंगेश्वर विकासखण्ड का टी एल एम स्कूली बच्चों के खेल खेल में सीखने में मददगार साबित हो रहा है।उक्त प्रदर्शन स्टॉल में अलग अलग जिलों के शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी गण सतत रूप से अवलोकन करते हैं जिनमे धमतरी जिले के शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले,ए. पी. सी. एन. के साहू सहायक संचालक चौधरी सर, विकासखंड स्रोत समन्वयक धमतरी ललित सिन्हा , बी ई ओ कुरुद चंद्रकुमार साहू,बी आर सी सी कुरुद कुलेश्वर सिन्हा,बी ई ओ मगरलोड मनीष ध्रुव, डी ई ओ गरियाबंद ए. के. सारस्वत, बी. आर सी सी फिंगेश्वर बी ई ओ रामेन्द्र कुमार जोशी,बी आर सी सी सुभाष शर्मा न्यायधीश (राजिम) सचिनवाल टोप्पो जी द्वारा अवलोकन किया गया।प्रदर्शनी स्टॉल में शिक्षकों की भूमिका जो बच्चों के लिए बने टी एल एम पर पालकों की जिज्ञासा पर प्रकाश डालने में अपनी भूमिका निभाई । जिनमे स्टॉल नोडल संतोष कुमार साहू (संकुल समन्वयक ), अनिल कुमार ध्रुव (एबीईओ) पूरन लाल साहू संकुल प्राचार्य अन्य शिक्षक गण धमतरी से गुमान सिंह साहू,पोखराज ध्रुव,मनोज कुमार साहू, रमाकांत साहू,जागेश्वर निषाद, प्रवीण कुमार साहू, तारा साहू,मोंगरा निषाद, श्रीमती चैनकुमारी ध्रुव, गरियाबंद जिले से दिनेश्वरी साहू, पुष्पा शुक्ला, मीनाक्षी शर्मा, विजेता देवानी, श्रीमती प्राची ठाकुर श्यामा अग्रवाल ,रायपुर जिला से भरत कुमार साहनी, शशि किरण साहू, निर्मिता चौरसिया, पुष्पा पटेल,नीलम साहू, दिप्ती साहू, तुलेश्वरी साहू, विजय कुमार, विष्णुराम साहू, हेमलाल सोनकर, टोमेश्वर साहू ओमप्रकाश साहू, श्री उकेश तारक, श्री हेमंत कुमार साहू मौजूद रहे।