फिंगेश्वर :— राज्य मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग. के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी, राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल व जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत के निर्देशानुसार जिला सचिव रोमन साहू के निर्देशन एवं डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार, डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में लोकतंत्र के इस महापर्व में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्य में फिंगेश्वर, छुरा,गरियाबंद, मैनपुर एवं देवभोग विद्यालयों के स्काउट-गाइड, रोवर -रेंजर ने स्थानीय स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में दिव्यागजनों एवं वृद्धजनों को स्थानीय मतदान केंद्र में लाने ले जाने में पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ सेवा किया गया। जिला सचिव रोमन लाल साहू ने बताया कि गरियाबंद जिले के अंतर्गत पांचो विकासखंड के स्काउट-गाइड, रोवर रेंजर ने दिव्यांग,वृद्धजन मतदाताओं की विशेष सेवा के साथ साथ आम मतदाता क़ो पानी पिलाना, सीनियर सिटीजन क़ो मतदान केन्द्र तक ले जाना मतदाताओं क़ो मतदान कार्य एवं आई डी लाने हेतु प्रेरित करना आदि स्काउट के आदर्श वाक्य सेवा के लिए तैयार रहना क़ो जीवंत रखते हुए स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.इसके पूर्व अभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का किया गया.इस सेवा कार्य के लिए संबंधित संस्था प्रमुख एवं स्काउटर गाइडर का विशेष योगदान रहा. वहीं सेवा कार्य में लगे स्काउट गाइड, रोवर रेंजर को जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने अनुशासन और राष्ट्र सेवा में लगे सभी स्काउट गाइड के विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य कामना करते हुए शुभकामनाएं दी.
