परिक्षेत्र साहू समाज की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न।

नवापारा राजिम:– परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण (नवागांव) की कार्यकारिणी बैठक 23 फ़रवरी रविवार को साहू समाज भवन नवागांव में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ परिक्षेत्र साहू समाज के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा माता कर्मा की पूजा आरती के साथ हुआ. इस बैठक में सामाजिक गतिविधि,सामाजिक एकजुटता एवं सामाजिक संगठन पर आवश्यक रूप से चर्चा किया गया. वहीं इस बैठक में 02 मार्च क़ो राजिम जयंती मनाने,अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू की आतिथ्य मे माता कर्मा मंदिर का लोकार्पण व परिक्षेत्र साहू समाज की पदाधिकारी एवं ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्षो का सम्मान करने हेतु निर्णय लिया गया. इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि एकता में बड़ी ताकत होती है ऐसे मौके पर सामूहिक एकजुटता बहुत जरूरी है. इस बैठक में प्रमुख रूप से परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू संरक्षक शोभा राम साहू,उपाध्यक्ष गंगूराम साहू,रमा साहू, सचिव कृष्णा साहू,पूरन लाल साहू,गुहा राम साहू, लीला राम साहू,देवकुमार साहू, बालमकुंद साहू, गैंदलाल साहू नेमीचंद साहू,कुंजबिहारी साहू,शत्रुहन साहू,भारत साहू, पार्वती साहू,समाज सेवक सेवा राम साहू,सहित परिक्षेत्र साहू समाज के कार्यकारिणी सदस्य व ग्रामीण अध्यक्ष उपस्थित थे ।