डोमेश्वरी का जिमनास्टिक खेल में चयन।

फिंगेश्वर:– शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोपरा की छात्रा डोमेश्वरी बंसे का चयन राष्ट्रीय क्रीडा प्रतियोगिता में जिमनास्टिक खेल हेतु चयन हुआ है। व्यायाम शिक्षिका ममता दधीचि ने बताया कि 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता जिमनास्टिक 29 जनवरी से 30 जनवरी तक कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित है जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोपरा की कक्षा आठवीं की छात्रा डोमेश्वरी बंसे पिता रामेश्वर बंसे अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। गरियाबंद जिले में पहली बार राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता जिमनास्टिक में चयन होने पर प्रधान पाठक जिला क्रीड़ा अधिकारी यू. के. नेताम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, चंचल गायकवाड, प्राचार्य एन.तिवारी, कोच ममता दधीचि व्यायाम शिक्षक, जिला मीडिया प्रभारी पूरनलाल साहू शाला विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश साहू एवं सदस्य गण संतराम घोघरे, उमाशंकर साहू ने डोमेश्वरी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।