नवापारा राजिम:– राज्य मुख्य आयुक्त मान. डॉ सोमनाथ यादव एवं कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में, जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत एवं जिला सचिव रोमन साहू के निर्देशानुसार एवं डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार एवं डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में राज्य मुख्यालय द्वारा दिए गए कोटा अनुसार जिला गरियाबंद से शास उच्च मा विद्यालय अकलवारा से 02 स्काउट मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार, इंदगांव से भालेश्वर, नितेश कुमार, शुद्धुराम, फुलकर्रा से ख़ोमेश्वर कुमार, धनंजय कुमार, परसदाकला से भुनेश्वरी, ज्योति एवं जिला से प्रभारी के रूप में दिव्यारानी यादव स्काउट गाइड तमिलनाडु त्रिचि जंबूरी शिविर में सम्मिलित होने हेतु रवाना हुवे। उक्त अवसर पर शास उच्च मा विद्यालय बरोंडा विद्यालय के प्राचार्य ललिता अग्रवाल,जिला सचिव रोमन साहू, सेजेस राजिम के प्राचार्य संजय इक्का, स्काउटर गिरवर यादव उपस्थित हुवे एवं यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी. उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.
