फिंगेश्वर– स्वाभिमान संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज काव्यमयी विश्वस्तरीय साझा संकलन पुस्तक ‘मध्य भारत का फेफड़ा-हसदेव’ का भव्य विमोचन व रचनाकार सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन सभागार रायपुर में अति विशिष्ट अतिथि राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज जी, डॉ. विनय पाठक भाषा वैज्ञानिक एवं पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़, डॉ. स्नेहलता पाठक छग की प्रथम हास्य व्यंग्यकार व रामेश्वर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार प्रधान संपादक डॉ.आशा आजाद “कृति” सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ,संयोजक डॉ. मंगल उरांव, आयोजक राज कुमार छापड़िया मुम्बई की गरिमामयी उपस्थिति में भव्यता के साथ सम्पन्न हुई। इस पुस्तक में ग्राम खुटेरी फिंगेश्वर निवासी श्री लक्ष्मीनारायण सेन की रचना को भी शामिल किया गया और उन्हे संस्थान द्वारा मेडल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों के कर कमलो से सम्मानित किया गया। पर्यावरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष रूचि रखते हैं। पर्यावरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्र स्तर पर शिखर शिक्षक सम्मान, छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान शिक्षक गौरव अलंकरण (म.प्र.) पर्यावरण मित्र के साथ साहित्य के क्षेत्र मे आर्या पब्लिकेशन द्वारा स्वर्णिम राम उत्सव सम्मान, हमरंग फाउंडेशन द्वारा विवेकानंद राष्ट्रीय स्मृति सम्मान तथा अटल काव्य सम्मान साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा जा चुका है। लक्ष्मीनारायण सेन का अब तक 200 से अधिक रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुका है।
