प्रमोद दुबे
बेलसोंडा/महासमुंद – ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर ने बताया कि अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने की ख़ुशी मे गांव की अधिष्ठात्रि देवी शीतला मंदिर मे भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे समस्त ग्रामवासी को आमंत्रित किया गया था तथा गांव मे दीपावली की तरह प्रत्येक घर मे भी पांच दीपक जलाकर ख़ुशी ख़ुशी कार्यक्रम मे सहयोग किया गया l
कार्यक्रम मे सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर के साथ पंचगण त्रिवेणी चंद्राकर, ईशा धीवर (गंगा ), हेमा साहू (जमुना ), सरस्वती साहू तथा शीतला माता विकास समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, कोषाध्यक्ष उदेराम साहू, सचिव लक्ष्मीकांत चंद्राकर , यज्ञ देवांगन, बैगा खोरबाहरा धीवर, बैगीन काकी, धनी धीवर, शिव यादव, महेश धीवर,सनत धीवर, गंगाधर धीवर एवं बच्चों मे आहुति देवांगन, लक्ष्य चंद्राकर, ईशिका चंद्राकर, भोला चंद्राकर ,भावना सेन, ख़ुशी साहू, लवली धीवर, नूतन साहू आदि लोग सम्मिलित हुए l
