श्रम विभाग में संचालित योजनाओं को गांव, गांव पहुंचाने के जागरूकता कैंप लगाने की मांग : अशवंत तुषार साहू।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद : भाजपा की सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन जी से उनके निवास पर जाकर सौजन्य मुलाकात किया।ज्ञापन में कहा गया है कि महासमुंद जिले से पलायन रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाना चाहिए, श्रम विभाग में संचालित योजनाओं को मजूदरों तक पहुंचाने के लिए विभाग के अधिकारियों को गांव गांव में जागरूकता कैंप लगाकर मजूदरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाने की मांग किया I