शिकसा ने सदाबहार नगमे का किया आयोजन।

(पुराने गीत हमारे मन को छू लेता है:शिवनारायण)

 दुर्ग – शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में क्रिसमस डे व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन के अवसर पर शिकसा भूले बिसरे हिन्दी गीत “सदाबहार नगमे* कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति व टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना शशिकला पांडे उच्च वर्ग शिक्षक कुरुद भिलाई दुर्ग व राजगीत हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुंद ने प्रस्तुत कर किया।सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी दिया और कहा शिकसा भूले बिसरे गीतों के संर्वधन करने निरंतर कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे है। पुराने गीत हमारे दिल को छू लेता है इसमें ज्यादा से ज्यादा शिक्षक शामिल होकर अपनी प्रतिभा को पहचान दे सकते है।  तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि क्रिसमस डे व पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को खास बनाने के लिये यह खानदार कार्यक्रम का आयोजन संयोजक आस ने किया है। तदपश्चात कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद देवांगन, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपना अपना उदबोधन प्रस्तुत करते हुए शिकसा महोत्सव कार्यक्रम के विषय में जानकारी दिया गया और अधिक से अधिक सहयोग करने की बात किया।अंत में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे टीकाराम सारथी”हसमुख” ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में सबका समीक्षा करते हुए अपनी बात रखी अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में चंद्रकला शर्मा प्रधान पाठक बेमेतरा, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक खुर्सीपार भिलाई दुर्ग, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, हरनारायण साहू शिक्षक कटरा मरवाही, ओजस्वी साहू कक्षा 5 वीं मरवाही, शिवकुमार अंगारे से.नि.शिक्षक बंगला मटिया बालोद, रेखा पात्रे सहा.शिक्षक डोंगियापारा सक्ति, मंजूलता मेरसा “कृष्णा मानसी” व्याख्याता सल्का नवागांव बिलासपुर, अयांश मेरसा कक्षा पहली उस्लापुर बिलासपुर, मदनलाल तोमर व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, सारिका बनसोडे सोनी सहा. शिक्षक केम्प 02 भिलाई दुर्ग, लीलेश कुमार राजेश व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, ज्योति नागरे सहा. शिक्षक बेलटुकरी नवागढ़ बेमेतरा, नैना साहनी प्रधान पाठक गोड़िहारी बिलाईगढ़, श्याम लाल कोर्राम प्र. प्राचार्य सिंगनपुर केशकाल कोंडागांव, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, हेमराज निषाद व्याख्याता सेजेस बसना महासमुन्द, ममता गुरुपंच शिक्षक बेमेतरा, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, संध्या केशरवानी व्याख्याता मुंगेली, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुडकई पेंडरा, तारा बन्छोर प्रधान पाठक इन्दिरा नगर चरोदा दुर्ग, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, शकुंतला सहंश सहा. शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ़, डॉ. सरिता साहू सहा. शिक्षक बागडुमर धमधा दुर्ग, डॉ.प्रमोद कुमार आदित्य से.नि. प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, किरण शर्मा व्याख्याता उतई दुर्ग, भुनेश्वरी धामड़े व्याख्याता बहीगांव केशकाल कोंडागांव, सुनीता चौधरी अध्यापिका नीमच ने पुराने गीत प्रस्तुत कर किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन

संगीता शोरी शिक्षक जिर्रापारा बडे़ राजपुर कोण्डागाँव व आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” संयोजक शिकसा ने किया।