ग्राम पंचायत बेलसोंडा मे सरपंच भामिनी ने मनाया सुशासन दिवस ।

प्रमोद दुबे 

बेलसोंडा/महासमुंद – ग्राम पंचायत बेलसोंडा मे सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर अपनी टीम क़े साथ उनकी स्मृति मे सुशासन दिवस मनाया l सरपंच श्रीमती चंद्राकर ने श्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए बताया कि श्री अटल जी भारतीय राजनीती क़े भीष्म पितामह थे l संसद भवन मे उनकी उपस्थिति मात्र से ही भारत का दर्शन हो जाता था क्योंकि उनको देश क़े सभी राजनितिक दल सम्मान की दृष्टि से देखते थे l संसद सत्र मे उन्होंने चैलेंज किया था कि भाजपा की मात्र दो सीट एक समय मे 200 सीट लाएगी, उनका आत्मविश्वास का ही परिणाम है कि आज लोकसभा मे भाजपा क़ी 247 सींटे है l उनकी सुशासन क़ी संकल्पना को आज हमारे तपस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे है l श्रीमती चंद्राकर क़े साथ सचिव नेहा उपाध्याय, सक्रिय पंच प्रकाश साहू, त्रिवेणी चंद्राकर, सावित्री चंद्राकर, हेमा साहू, सरस्वती साहू, मीनू चंद्राकर, ईशा धीवर तथा समर्थक शत्रुघ्न साहू, उदेराम साहू एवं सनत धीवर उपस्थित रहे ।