पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान भवन का किया लोकार्पण।

बेमेतरा-: बेमेतरा नगर के कबीर कुटी के पास प्रगतिशील किसान संगठन जिला बेमेतरा द्वारा आयोजित किसान भवन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहूएवं पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा,समारोह में सम्मिलित होकर किसान भवन का लोकार्पण कर किसानों को भवन की चाबी सौंपी एवं उपस्थित किसान साथियो को संबोधित किया एवं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी..साथ ही इस कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा, श्रीमती रीना मिथिलेश वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, जिला अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदगण वरिष्ठ कांग्रेसजन किसान बंधु सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।