राजिम – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री शक्तिपीठ राजिम में प्रतिदिन सुबह 7:30 से 8:30 तक यज्ञ हवन होता है जिसमें नगर के साथ साथ क्षेत्र के लोग विभिन्न संस्कार कराने के लिए आते हैं ।गायत्री शक्तिपीठ राजिम में पूजन हवन के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां भी चलाई जाती है ।साथ ही विभिन्न संस्कार कराए जाते हैं।इसी क्रम में आज लीना डूमन देवांगन शिक्षक एवं वीणा सुनील कौशिक का पुंसवन संस्कार साथ ही सरोज रमेश साहू का जन्म दिवस संस्कार संपन्न हुआ ।गायत्री शक्तिपीठ राजिम की सहायक प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता ने संस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि गर्भस्थ शिशु के ऊपर माता के विचार व्यवहार का प्रभाव पड़ता है माता जैसे सोचती है करती है उसका सीधा बच्चे के ऊपर प्रभाव पड़ता हैं ।भक्त प्रहलाद वीर अभिमन्यु गर्भ से ही सीखकर आए।आगे कहा कि बड़े ही सौभाग्य से यह मानव जीवन मिला है इसका सदुपयोग करना चाहिए।84 लाख योनियों में मानव तन सर्वश्रेष्ठ है।संतोष कुमार साहू ट्रस्टी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ जन जागरण का केंद्र है यहां प्रतिदिन लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते है माता गायत्री का अनुदान वरदान सभी को प्राप्त होता है।आज विशेष रूप से ओमीन हिमांशु साहू लुकेश्वरी पुरुषोत्तम दीवान सावित्री दीवान इंद्रदेव ललिता साहू किरन साहू संस्कार देवांगन उपस्थित रहे।


गायत्री शक्तिपीठ राजिम में हुआ विभिन्न संस्कार।
