प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार अशोक शर्मा की कविताओं का रेडियो प्रसारण आकाशवाणी के रायपुर केन्द से 30 नवम्बर सुबह 10 बजे काव्य गोष्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा। इस काव्य गोष्ठी में नीरज मनजीत, सुखनवर हुसैन सुखनवर और संध्या श्रीवास्तव ने भी भाग लिया है। उक्त रेडियो प्रसारण अब प्रसार भारती के एप्प के माध्यम से स्मार्ट फोन पर भी सुना जा सकता है।

