भूपेन्द्र सिन्हा
छुरा :- नगर के शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में संविधान दिवस मनाया गया संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी, रंगोली ,चित्रकला ,निबंध का आयोजन किया गया। प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया साथ-साथ सभी प्रतिभागी को संतावना के रूप में भी पुरुस्कृत किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में नायब तहसीलदार तारेंद्र कुमार ठाकुर कार्यक्रम के अध्यक्षता डां.सी एच विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शीतल धुव विशेष अतिथिगण डी .आर साहू , डॉ विनीत कुमार साहू ,सी पी सिंग,डी पी सिंह, रागिनी ठाकुर। अतिथियों द्वारा रंगोली, चित्रकला का अवलोकन किया तत्पश्चा डॉ .भीमराव अंबेडकर ,भारत माता की छायाचित पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रजजवलित कर शुभारंभ किया गया अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर किया गया। पल्लवी जगत एवं चांदनी ठाकुर के द्वारा राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के संबंध मे प्रोफेसर डी आर साहू राजनीति विभाग के द्वारा प्रदान किया गया|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता तारेंद्र कुमार ठाकुर नायब तहसीलदार ने कहा हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है संविधान को नियमित रूप से अध्ययन करें छोटी-छोटी बातों को सीखें संविधान कानून की किताब नहीं है उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें संविधान के नियमों का पालन करते हुए सर्वांगीण विकास करें। प्राचार्य पटेल के द्वारा संविधान का प्रस्तावना का वाचन किया गया हम, भारत के लोग ,भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक ,गणराज्य बनाने के लिए ,तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक न्याय ,विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास ,श्रद्धा और उपासना की स्वतंत्रता ,प्रतिष्ठा और अवसर की ,समता प्राप्त कराने के लिए ,तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए, दृढ संकल्पित होकर अपने संविधान में 26 नवंबर 1949 ई को एदत द्वारा इस सिद्धांत को अंकिकृत अधिनियम और आत्मा आत्मार्पित करते हैं | शीतल ध्रुव ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता का जीवनकाल संघर्षपूर्ण रहा है उससे हमें शिक्षा लेना चाहिए विषम परिस्थितियों भी हम आगे बढ़ सकते हैं आज हमें अधिकार मिला है उन अधिकारों का सदुपयोग करते हुए अच्छे नागरिक बने कार्यक्रम का संचालन कुमारी चांदनी ठाकुर ने किया आभार व्यक्त प्रोफेसर डॉ डॉ साहू ने किया इस कार्यक्रम कार्यक्रम में प्रोफेसर गण छात्र-छात्राएं स्टाफ उपस्थित थे।

