ब्लाक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न।

फिंगेश्वर  – खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक विकासखंडो में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त कलेक्टर एवं,प्रभारी खेल अधिकारी खेल युवा विभाग कल्याण गरियाबंद खलको मेडम के निर्देशानुसार आयोजन किये जा रहे हैं इसी तारम्य में दिनांक 18 नवंबर को फनेश्वरनाथ कॉलेज मैदान पर विकासखंड फिंगेश्वर के महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुए ।इस प्रतियोगिता को दो आयु समूह में बांटे गए थे,9 से 18 वर्ष और 18 से 35 वर्ष के आयु समूह में । विजेता प्रतिभागियों को पुरष्कृत किये गए ।खेल में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार से है -9 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर में प्रथम -यमुना ध्रुव द्वितीय- महेश्वरी ध्रुव ,400 मीटर दौड़ में प्रथम -दुर्गा ध्रुव, द्वितीय – त्रामनी निषाद ,तवा फेंक में अनुराधा प्रथम, द्वितीय- यामिनी ध्रुव , खो -खो में जामगांव प्रथम कोशमखुटा द्वितीय रहा, रस्साकशी में प्रथम -कौंदकेरा द्वितीय बासीन रहा इस प्रकार 18 से 35 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नोमीन ध्रुव प्रथम द्वितीय- हनीता ,400 मीटर दौड़ में नोमिनी ध्रुव द्वितीय हनिता ध्रुव ,तवा फेंक में प्रथम हनिता ध्रुव,द्वितीय चांदनी साहू रहे । खो खो में जामगांव प्रथम, श्यामनगर द्वितीय रहे,रस्साकशी में प्रथम- -राजिम,द्वितीय-जामगांव, बैडमिंटन में प्रथम-चाँदनी साहू,द्वितीय-वेदलता साहू,वॉलीबॉल में श्यामनगर की टीम विजय रहे । इस प्रकार जो प्रतिभागी या टीम प्रथम रहे वे आगामी जिला स्तरिय महिला खेलकूद प्रतियोगिता जो गरियाबंद में आयोजित होगा ,वंहा भाग लेंगे इस आयोजन को सफल बनाने में ब्लॉक नोडल प्रभारी हरिश्चंद्र निषाद ,व्यायाम- शिक्षक बुध लाल नेगी,रूप नारायण निर्मलकर चंद्रहास साहूऔर रेवती ध्रुव का सहयोग रहा उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.