सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में स्वच्छता अभियान का आयोजन।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य सी एच पटेल के दिशा निर्देश में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

स्वयंसेवकों ने बजरंग चौक से नगरपंचायत शीतला मंदिर तक स्वच्छता रैली निकाली, जिसमें सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नारे लगाए गए और स्थानीय निवासियों को स्वच्छता का महत्व बताया गया। इस अभियान में स्वस्थ्य विभाग डां. डी एस निषाद, बीपीएम इंद्र कुमार चंद्राकर कर्मचारियों और समाजसेवी श्री शीतल ध्रुव का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस स्वच्छता अभियान में कुल 60 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छुरा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान कचरे का निपटान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया गया।इस अवसर पर डॉ. विनीत कुमार साहू ने कहा, “स्वच्छता केवल हमारे परिवेश की सुंदरता नहीं बढ़ाती, बल्कि स्वास्थ्य और समृद्धि का भी आधार है। इस प्रकार के अभियानों के माध्यम से हम समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता ला सकते हैं।”

स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी ने भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग से मनोज कुर्रे, गजेंद्र लहरे ,सविता साहु, रोहित यादव ,किरण बघेल, योगाचार्य मिथिलेश सिंह भी उपस्थित रहे।