नपाध्यक्ष राशि ने जयंती पर किया ‘चाचा’ नेहरू को याद।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। देश के स्वंतत्रता संग्राम सेनानी और प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने उन्हें याद किया। श्रीमती महिलांग ने सुबह शहर के नेहरू चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रीमती महिलांग ने कहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री नेहरु जी को भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के बाद देश के विकास में उनका अमूल योगदान रहा है।