वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी , राज्य सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाकर अंधेरे में चला फिजिकल टेस्ट।

पीसीसीएफ का हवाला देकर बीजापुर वनमण्डलाधिकारी ने मीडिया सहित अभ्यर्थियों को किया गुमराह।

बाजार में चर्चा भर्ती में आये बाहरी लोगों से सात लाख से दस लाख तक लेकर फिजिकल में करेंगे पास।

ईश्वर सोनी

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चल रही वन रक्षक की भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में है. दरअसल बीजापुर के वन विभाग की ओर से वन रक्षक की 70 पदों पर भर्ती किया जाना है, यह भर्ती इंद्रावती टाईगर में 60 पद और और सामान्य वन विभाग की ओर से 10 पदों पर होना है.यह भर्ती प्रक्रिया 16 नवम्बर से 19 नवम्बर तक विभाग की ओर से किया जाना है. प्रत्येक दिन में कुल 2500 लोगों को भर्ती में लिया जायेगा. अब इस वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया मामले पर अब कई तरह सवाल उठ खड़े हो रहे हैं.

इस भर्ती मामले पर कुछ अभ्यर्थियों ने ऑफ़ रिकॉर्ड कैमरे में कहा कि हमें सुबह 7 बजे एजुकेशन सिटी स्तिथ ग्राउंड में विभाग द्वारा बुलाया गया. यह भर्ती नियम अनुसार सुबह होनी चाहिए थी. परन्तु विभागीय अधिकारियों ने हमें फिजिकल टेस्ट करने हेतु सुबह से शाम तक बिना किसी व्यवस्था हमे रोक कर रखा गया. फिर देर शाम करीबन 7 बजे से यह फिजिकल टेस्ट कराया गया. वो भी कम समय पर. जबकि विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन नियमों के विरुद्ध है. वहीं जब बीजापुर की मीडिया इस मामले पर एजुकेशन ग्राउंड पहुँची तो DFO बीजापुर के निर्देशन में विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों ने मीडिया को कवरेज करने से रोका गया.

इस पूरे मामले पर बीजापुर के सामान्य के डीएफओ रघुनाथन एन ने कहा कि हम हमारे ऊपरी अधिकारी पीसीसीएफ सर के अनुमोदन अनुसार परिस्थिति के आधार पर यह भर्ती देर रात समय करीबन 12.30 बजे तक चली. मैं स्वयं भी यहाँ रहा,लेकिन लेनदेन जैसी और धांधली भर्ती जैसी कोई बात नही है. सारे आरोप बेबुनियाद है. मैं और हमारी टीम पूरी पारदर्शिता के साथ यह भर्ती करवा रहें हैं.

वहीं अब विपक्ष भी इस मामले पर कूद गया है,वनरक्षक भर्ती मामले में बीजापुर विधायक मंडावी का बयान आया सामने विधायक विक्रम मंडावी ने कहा अधिकारी कर रहे शासन के नियमों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया। आगे कहा शासन के निर्देशों का उल्लंघन कर रात में कर रहे भर्ती प्रक्रिया। सरकार से मांग करते कहा कि रात्रि में हुए भर्ती प्रक्रिया को किया जाए निरस्त। अपने वादे के अनुरूप स्थानीय युवकों को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दे। प्रेस क्लब अध्यक्ष से हुए दुर्व्यवहार मामले में जताई नाराजगी।

बाजार में चर्चा पैसा लाओ फिजिकल में नम्बर पाओ ,बाहर से आये अभ्यर्थियों से 7 से 10 लाख तक कि वसूली की खबर 

इंद्रावती के उपनिदेशक संदीप बलगा ने मीडिया से कहा जाओ फोटो खींचो ओर जो लिखना है लिखो हमारा काम हम कर ही लेंगे , इस दौरान विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सब कुछ डीएफओ सर ही देख रहे है और मनमर्जी से पैसा लेकर भर्ती प्रक्रिया चला रहे है जिसमे ऊपर लेबल के अधिकारी भी शामिल है।

मीडिया ने देखा धांधली करने सीसीटीवी का एंगल में किया बदलाव

दैनिक अजय उजाला के संवाददाता ईश्वर सोनी को कुछ अभ्यर्थियों ने धांधली की बात कही तो जब संवाददाता मौके पर पंहुचे तो भर्ती स्थल पर गड़बड़ी करने के लिए सीसीटीवी को झुका हुआ पाया बताने के बाद कर्मचारी ने सीढ़ी लगाकर सही किया।