रायपुर – एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री को चिट्टी लिखकर इस वर्ष छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के मौके पर कुछ विशेष मांग हेतु अनुरोध किया है। इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत ही सवेदनशील है छत्तीसगढ़ी बोली भाषा को भी एक सम्मान दिलाने का कार्य जरूर करेंगे क्योंकि तत्कालीन सरकार द्वारा ही 28 नवंबर 2007 को छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था.

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवंबर को लेकर छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग किया है की हिंदी की तरह ही छत्तीसगढ़ी पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जाये, सरकारी आदेश जारी कर हर स्कूल, कालेजों मे जलसा के रूप म यह दिन मनाया जाये. इसके साथ ही स्कूली सिक्छा सहित सरकारी काम- काज व छत्तीसगढ़ी डिग्री को लेकर रोजी रोजगार की व्यवस्था भी इस बड़े दिन के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की जानी चाहिए.आगे साहू ने कहा की जिस प्रकार सरकार राज्य उत्सव का आयोजन बड़े धूम धाम से करती है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ी भाषा का आयोजन सरकारी स्तर पर बड़े धूम धाम से किया जाना चाहिए.जिससे छत्तीसगढ़ी को एक अलग पहचान मिल सके.छत्तीसगढ़ी के इस घोषणा से छत्तीसगढ़ी के साथ मुख्यमंत्री जी का पद छत्तीसगढ़ वासियो के लिए और बढ़ जायेगा.


