कड़ी सुरक्षा के बाद भी उड़ीसा का धान छत्तीसगढ़ में डम्प।

अमलीपदर तहसीलदार की कार्यवाही से तस्करों मची खलबली।

गोहरापदर – गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर विकासखंड अंतर्गत नवीन तहसील ग्राम अमलीपदर के अंतर्गत झरगाव में 2 स्थानों से तहसीलदार देवांगन एवं टीम के द्वारा 350 पैकेट धान जब्त किया गया है । चेकपोस्ट पर इतनी निगरानी के बाद भी बिचौलिए द्वारा प्रशासन के आंखों में धूल झोंककर उड़ीसा का धान छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा है । हर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है । और दिन रात तैनात कर्मचारी भी ड्यूटी कर रहे हैं ‌। किंतु सवाल अब भी है की धान छत्तीसगढ़ में खप कैसे रहा है ।

Ad
Ad