पेंशनर्स समाज का दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न।

राजिम – छ. ग. पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम का दीपावली मिलन कार्यक्रम गौशाला समिति राजिम में गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौशाला समिति के द्वारा प्रातः गौपूजन का कार्य सम्पन्न किया गया। गौमाता को खिचड़ी खिलाया गया व सोहै माला पहनाकर पूजन किया गया।

Ad

विभिन्न संगठनों की उपस्थिति में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संगम सेवा समिति,व्यापारी संगठन ,गायत्री परिजन, पेंशनर्स समाज, अधिवक्ता गण व बहुत अधिक संख्या में कृषकगणों के द्वारा गौमाता व जैविक खेती पर चर्चा किया गया। हर परिवार में गौपालन के महत्व व असमर्थता की स्थिति में गौशाला में गौमाता की सेवा हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी पर विराजमान नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने समिति को वाटर कुलर देने व सीसीरोड निर्माण के आदेश करने का आश्वासन दिये।

Ad

भोजन प्रसादी उपरान्त पेंशनर्स समाज का दीपावली मिलन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रमाकांत कैवर्तय, अध्यक्ष बैशाखूराम साहू, व विशिष्ट अतिथियों में आर. एन. तिवारी विक्रम मेघवानी जी. आर. ध्रुव व मिथु मालवीय रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत गोपालकृष्ण की मूर्ति का पूजन अर्चन कर किया गया अतिथियों के स्वागत उपरांत नये सदस्य कैवर्तय जी का शाल श्रीफल व पुष्प माला से मनीराम साहू द्वारा स्वागत किया गया। नवंबर माह में जन्मदिन वाले पेंशनर साथियों हेमकुमार साहू, योगेश्वर पुरी गोस्वामी, नंदकुमार सक्सेना, पुरुषोत्तम ठाकुर आदि का श्रीफल भेंट कर पुष्प माला पहनाकर अंगवस्त्र ओढ़ाकर व बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। आगामी दिसंबर माह में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जाना है, जिसकी रुपरेखा के संबंध में चर्चा कर पेंशनर्स समाज को धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव व्यासनारायण चतुर्वेदी ने किया व आभार प्रदर्शन गौशाला समिति के अध्यक्ष घनाराम साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में घनाराम साहू, मनीराम साहू, लखनलाल सिन्हा, विक्रम मेघवानी, संतोषकुमार साहू की सहभागिता सराहनीय रही।