गरियाबंद – गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय आज कल सुर्खियों में है गत 6नवंबर को पदोन्नति की विवादित काउंसिलिंग के बाद नया करनामा सामने आया है जिले में शिक्षकों को मूल पदस्थापना से हटा कर शैक्षणिक व्यवस्था के तहत मनपसंद स्कूल में संलग्नीकरण किया गया है जो की डी ई ओ और बी ई ओ के अधिकार क्षेत्र में नहीं हैै।

अपने पद का खुला दुरुपयोग किया जा रहा गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी मनमाना काम कर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे गरियाबंद जिले के गरियाबंद छुरा मैनपुर ब्लॉक फिंगेश्वर सहित देवभोग ब्लॉक के स्कूलो में नियम विरुद्ध व्यवस्था की जांच होनी चाहिये।

पद का दुरुपयोग कर शिक्षकों का शैक्षणिक व्यवस्था किया जा रहा है एकल शिक्षकीय शाला को भरने स्कूल को एकल शिक्षकीय किया जा रहा।

सूत्रों के अनुसार प्राथमिक शाला सेम्हरढांप स्कूल दर्ज संख्या 19में से एक शिक्षक राधेश्याम वनवासी को नियम विरुद्ध सेटिंग कर प्राथमिक शाला नवागढ़ किया फिर उक्त आदेश को पुनः संशोधित कर बिंद्रानवागढ़ किया और सेम्हरढांप स्कूल जो दो शिक्षकीय था उसे एकल शिक्षकीय कर छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया ज्ञात हो की सेम्हरढांप स्कूल का एक शिक्षक नरेश कवर संकुल समन्वयक है उक्त स्कूल शिक्षक विहीन हो गया।

प्रकरण नंबर -2 प्राथमिक शाला खुर्शीडीह के प्रधान पाठक केशव सोनवानी की ग्रामीणों ने हटाने शिकायत किया था उसे हटा कर प्राथमिक शाला मारागांव किया जहा पूर्व से दो शिक्षक कार्यरत है दर्ज संख्या जहा 6मात्र है गरियाबंद ब्लॉक के कई शाला शिक्षक विहीन है उसकी रिक्तियां ना भर के जहा पूर्व से शिक्षक है भरा जा रहा।
जब मीडिया में बात पहुंचती है तो आदेशों में संशोधन कर अपनी करतूत पर पर्दा डाला जाता है वहीं मैनपुर और छुरा सहित जिले के कई स्कूल में लेन देन कर शिक्षक व्यवस्था का व्यवसाय फल फूल रहा वहीं शासन की छवि करने का कुत्सित प्रयास इस व्यस्था नामक ATM चला रहा वहीं डीईओ इनके झांसे में आकर उल्टा पुल्टा आदेश कर रहा।लोगो ने गरियाबंद डीईओ को तत्काल हटाने की मांग की है।

