बूथ गठन के साथ प्रारंभ होगी भाजपा की संगठन चुनाव प्रक्रियाः रामु रोहरा।

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द। स्थानीय भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन जिला संगठन चुनाव प्रभारी, प्रदेश मंत्री मुख्यवक्ता रामु रोहरा के मार्गदर्शन में सांसद रुपकुमारी चौधरीं, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, संपत अग्रवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी शंकर अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर सहित मंचस्थ प्रमुख पदाधिकारियो की उपस्थिति में हुई।

Ad

कार्यशाला के पूर्व अतिथियो के साथ पूर्व विधायक परेश अग्रवाल, रामलाल चौहान, प्रीतम दीवान, नगरपंचायत तुमगांव अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, सदस्यता अभियान जिला संयोजक संदीप दीवान, एखल्लारी विधानसभा संयोजक प्रेमशंकर पटेल, भाजपा नेता मोती साहू,छत्तर सिंह नायक, अलका चंद्रकर, चुनाव सह प्रभारी विपिन उबोवेजा, एतराम साहू, मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली ने भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Ad

कार्यशाला के मुख्यवक्ता जगदीश रामु रोहरा ने उपस्थित अपेक्षित कार्यकर्ताओ से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के संगठनात्मक चुनावों में भाजपा रीति, नीति और सिद्धान्तों के अनुरूप सामंजस्य बनाकर पारदर्शी प्रक्रिया से चुनाव सम्पन्न कराते आई है।

Ad

संगठनात्मक चुनावो में अधिकांशतः सर्वसम्मति से निर्णय लेने की परंपरा रही है। रामु रोहरा ने संगठन चुनावो की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इन चुनावों से सम्बंधित राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर के बाद इस जिले की कार्यशाला आज हो रही है जिसके बाद सभी मंडलों की कार्यशाला होगी।