छतीसगढ़ राज्य निर्माण का श्रेय भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को – दयाल दास बघेल।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन मे राज्य नित नए विकास कर रहा है – विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाई शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन।

प्रमोद दुबे
महासमुंद – छत्तीसगढ़ राज्य के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल के कर कमलों से हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी भास्कर, बागबाहरा श्रीमती स्मृति हितेश चंद्राकर, गणमान्य अतिथि, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दयालदास बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जनहित योजनाओं के कारण सभी वर्गों में उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रदेश सरकार ‘‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’’ की परिकल्पना को साकार करने में लगी है। विगत दस माह में शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं से।
