फिंगेश्वर :–विकासखंड स्रोत समन्वयक केन्द्र फिंगेश्वर में विकासखंड फिंगेश्वर के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रधानपाठकों की तीन चरणों में आवश्यक बैठक लेकर अपार आई डी, यू डाइस एवं परख परीक्षा विषयों पर आवश्यक चर्चा किया गया. इस अवसर पर परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के बारे में जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित होने वाला एक मूल्यांकन है. इसका मकसद छात्रों के विषय वस्तु के ज्ञान के अलावा उनके आलोचनात्मक,सोंच,समस्या समाधान और विश्लेषणात्मक कौशल का आकलन करना है.

यह कौशल का विकास करने में मदद करता है. परख के जरिए मानदंड, मानक और दिशा निर्देश तय किए जाते हैं. यह परीक्षा तीसरी, छटवी एवं नवमी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए होगा.अतःसभी विद्यालय में विद्यार्थियों को इनकी नियमित रूप से तैयारी कराई जावे. वहीं अपार आई डी के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि अपार जिसका अर्थ स्वचालित स्थाई शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री है.यह एक विशेष पहचान प्रणाली है जो भारत के सभी छात्रों के लिए डिजाइन की गई है.

यह पहल भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए एक राष्ट्र,एक छात्र आईडी कार्यक्रम का हिस्सा है जो 2020 की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अपार आईडी को अकादमी बैंक आफ क्रेडिटस और डिजिटल लॉकर से जोड़ा गया है जो एक ऑनलाइन संग्रहण प्रणाली है.जहां छात्र सुरक्षित रूप से अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज परीक्षा परिणाम,और शैक्षिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं.उन्होंने आगे बताया कि अपार आईडी शाला में अध्ययनरत पहली से बारहवीं तक सभी विद्यार्थियों का बनाया जाना है. अतःअपार आईडी बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को शाला की यू डाइस में दर्ज नाम के साथ आधार कार्ड में दिए गए नाम, पिता का नाम, जाति, जन्म तिथि एवं स्पेलिंग को सही सही मिलान करने के पश्चात अपडेट करने के बाद ही अपार आई डी जनरेट होता है. साथ साथ उन्होंने कहा कि कितने विद्यार्थियों की अपार आई डी बना है एवं कितने लोगों का नहीं बना है व अपार आई डी जनरेट करते समय आ रही कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली.साथ साथ शाला के दर्ज संख्या के अनुरूप बच्चों की संख्या यू डाइस पोर्टल में अपलोड करने हेतु निर्देशित किए.इस अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा,प्राचार्य एस एस कंवर,पूरन लाल साहू,मुकेश निर्मलकर,नरेन्द्र यदु चैतन्य यदु,कुमान सिंह ध्रुव, ओमप्रकाश सिन्हा,सिंधु साहू, भारती साहू, दिनेश श्रीवास,बघमार सर,यशवंत साहू, रामनारायण मिश्रा, आलोक शर्मा,नरेश साहू,टिकेंद्र यदु,संतोष ठाकुर,अशोक सोनवानी,महेन्द्र पंत,सूखेन साहू,सुनील पांडे, पारेश्वर यादव,ओंकार शर्मा, विनोद साहू,लता ध्रुव,ऋषि वल्लभ सेन, गुलाबचंद साहू,रंजना ढीढी,मन्नू ध्रुव नेहा भेंसले, राजेश साहू,मनीष देवांगन,चेतन गायकवाड़, नेतराम तारक सहित विकासखंड फिंगेश्वर के शासकीय एवं शासकीय विद्यालय के प्राचार्य,प्रधान पाठक,संकुल समन्वयक एवं शिक्षकगण उपस्थित थे.
