प्रमोद दुबे
महासमुंद : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के दूसरे दिन सोटा खाने की परंपरा को निभाने अछोली गांव पहुंचे और खुशहाली की कामना के लिए अपने हाथ पर सोटा (चाबुक) भी खाया।

अछोली के आयोजित ग्राम वासियों के द्वारा यह परंपरा कई वर्षो से मनाई जाती आ रही है। दीपावली के दूसरे दिन ग्रामीण लोगों के द्वारा गौरी गौरा पूजा की जाती है। जिसमें मुखिया को सोटा खाने का निमंत्रण दिया जाता है।

इसमें मान्यता यह है कि सोटा खाने वाला मुखिया या प्रधान गांव और अपने क्षेत्र की खुशहाली की कामना भगवान शिव और माता पार्वती से करता है।

