श्रवण साहू
कुरूद – कुरुद शहर में हंसी का तूफान आने वाला है। आज 3 नवंबर को भाई दूज पर्व के अवसर पर हास्य जगत के दो दिग्गज कलाकार सुनील पाल और विकल्प मेहता कुरुद में एक मनोरंजक शाम का आयोजन करने आ रहे हैं।

आज शाम 7 बजे अजय एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा कुरूद मे लाफ्टर एंड म्यूजिकल नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे सभी नगरवासी सुनील पाल के मजेदार जोक्स और विकल्प मेहता की अक्षय कुमार की जबरदस्त मिमिक्री का लुत्फ उठा सकते हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन के जाने माने कलाकार सुनील पाल जो फिल्मों के साथ-साथ ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन रह चुके हैं, साथ ही और 51 से अधिक स्टैंडअप शो कर चुके हैं।

अपनी हास्य कला से सबको मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं विकल्प मेहता जो अक्षय कुमार की बेहतरीन मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार के अंदाज भरी अपनी अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह कार्यक्रम कुरुदवासियों के लिए एक अनूठा अवसर है, जब वे अपने शहर में ही इन दो प्रतिभाशाली कलाकारों को एक साथ देख सकेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों में अजय फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक बैंस, सचिव इमरान बेग, कोषाध्यक्ष मलय चंद्राकर, लक्ष्मीकांत साहू, प्रसन्न नायडू, शुभम बैंस, खेमराज सिन्हा, पावस चंद्राकर, सुशासन आमदे आदि जुटे हुए है।
