जवानों को तनाव से मुक्त रखने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट पर कार्यक्रम आयोजित।

Ad

बीजापुर – 85 बटालियन सीआरपीएफ नयापारा बीजापुर के प्रांगण मे बल के जवानों को तनाव से मुक्त करने के लिए हॉलिस्टीक इंटेग्रेटेड अर्मिता मेडिटेशिन केरला के द्वारा तनाव प्रवंधन (स्ट्रेस मैनेजमेंट) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हॉलिस्टीक इंटेग्रेटेड अर्मिता मेडिटेशिन केरला की तरफ से आये प्राध्यापक नरेन्द्र आनन्द और श्रीमती स्वेता द्वारा तनाव प्रवंधन का कार्यक्रम किया गया।

Ad
Ad

कार्यक्रम 85 बटालियन के कमांन्डेंट सुनील कुमार राही, ज्योति प्रकाश शर्मा (सहा0कमां0), अधिनस्थ अधिकारीगण एवं सभी जवानों नें बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

Ad
Ad

तनाव प्रवंधन के आयोजन के दौरान वाहिनी के सभी जवानों को तनाव जागरूकता के बारे मे बताया गया और तनाव के मूल कारणों के प्रवंधन के बारे भी अवगत कराया गया और कार्यक्रम मे शारीरिक, मानसिक गतिविधियों एवं प्रेरक भाषण प्रदर्शन से तनाव को दूर करने का प्रयास किया गया, जिसमे सभी जवान तनाव प्रवंधन से लाभान्वित हुऐ।