छात्र-छात्राओं ने पटाखे फोड़े एवं दीप जलाए।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय बचपन प्ले स्कूल में दीपावली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में सभी छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगे पोशाक पहनकर आए।

सर्वप्रथम संस्था की डायरेक्टर्स श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी कक्कड़, श्रीमती तोशी अग्रवाल एवं विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास के द्वारा मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना विधिवत की गई।दीपावली के उपलक्ष में सभी कक्षाओं के छात्राओं ने डांस की प्रस्तुति दी।


विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बच्चों को दीपावली के त्यौहार के महत्व के बारे में बताया एवं बच्चों को कहा कि दीपावली के समय पटाखे फोड़ते समय बहुत ही सावधानी की जरूरत है। हमें अपने मम्मी पापा या बड़े भाई- बहन के साथ रहकर ही पटाखे फोड़ना चाहिए। अकेले पटाखे फोड़ने में रिस्क होता है। किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है। इसलिए हमें विशेष सावधानी की जरूरत है।
संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार ने बताया कि भगवान राम, रावण का वध करके सीता जी को लंका से लेकर 14 वर्ष के वनवास के बाद इस दिन अयोध्या पहुंचे थे। इसीलिए इस दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
संस्था की डायरेक्टर श्रीमती आशी कक्कड़ ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की विजय का दिन है। हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर एवं भगवान राम के द्वारा बताए गए मार्ग पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। विद्यालय के द्वारा सभी छात्र छात्राओं के लिए पटाखे की व्यवस्था की गई थी ।

कार्यक्रम एवं पूजन के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं ने पटाखे फोड़ के दीपावली का उत्सव मनाया एवं दीप जलाए गए। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, वैष्णवी जायसवाल शिवांगी जायसवाल, रश्मि प्रसाद, नेहा मिश्रा, सबा परवीन, आरिका खान, रुचि सेन, श्रीति मुखर्जी, शिल्पी सिन्हा, नंदिनी साहू, पुष्पा सिंह, रेखा दोहरे, राधा पांडे आदि का सराहनीय योगदान रहा।
