जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत स्मृति समारोह आयोजित हुआ।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा :- शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक समाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान स्मृति समारोह आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के परिपालन में 23 अक्टूबर 2024 को चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता एवं महापुरुषों की प्रदर्शनी लगाया गया था।

Ad
Ad

24 अक्टूबर को जनजातीय गौरव स्मृति समारोह कार्यकम रानी दुर्गावती के 500 वी जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छतरसिंह ठाकुर जिला संरक्षक सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद, अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ चंद्रहास पटेल,मुख्य वक्ता अमरसिंग कुंजाम मैनेजर जिला सहकारी बैंक देवभोग,श्री नीलकंठ ठाकुर प्रांतीय उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद।

Ad
Ad

विशेष अतिथि लेखराज धुर्वा सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा,जनपद सदस्य थानेश्वर कंवर मंचासीन रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे छत्तीसगढ महतारी,आदिवासी महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ पीला गमछा भेंट कर एवं पीला चावल से टीका लगाकर किया। अतिथि स्वागत गीत चांदनी मरकाम के द्वारा प्रस्तुत किया तत्पश्चात आदिवासी नृत्य, सरगुजा नृत्य, बस्तरिया नृत्य पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रस्तुत किया ।प्रस्तावना उद्बोधन कार्यकम संयोजक सहायक प्राध्यापक सुश्री रागनी ठाकुर ने किया।सहायक संयोजक रीमा वर्मा रही। मुख्य वक्ता नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा की हम सभी के अंदर कोई न कोई गुण विदयमामान है उसे पहचान कर फोकस लकरना है।और आगे बढ़ाना है वही अमर सिंह कुंजाम ने सभी जनजाति नायको के बारे मे जानकारी दीं।छत्तर सिंह ठाकुर ने भी युवाओं को ऊर्जा भरते हुए कहा की आप सभी घर परिवार समाज और देश के सच्चे सबूत है आप सभी हमारा भविष्य है इस लिए मन लगाकर पढ़ाई करें। चलचित्र लघु फिल्म प्रेरणादायक प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान श्रीफल पौधें भेंटकर किया गया।अतिथियों का आभार प्राचार्य द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डी पी सिंह,डी आर साहू,डॉ सी पी सिकरवार,सुश्री रागनी ठाकुर,अतिथि सहायक प्राध्यापकगण रीमा वर्मा ,सुनीता गेहानी,हेमा साहू, तारणी साहू,मधु दुबे,मदन सोनी,डिगेंद्र ध्रुव,वीरेंद्र नाग,सुभाष चंद्राकर,अताउल्ला खान,भिखेंद्र देवांगन, शिव ठाकुर,कुलेश्वर मरकाम,सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर,देवेश ठाकुर,संतोष सोरी,कार्यालय स्टाफ गणेश राम ठाकुर,नरसिंग सोम,रमेश,राहुल दीवान,देवनारायण सहित छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी शीतल ध्रुव चांदनी ठाकुर ने किया।