संघ की दो टूक धान सुखत नहीं तो खरीदी नहीं :जयप्रकाश 

प्रदेश के आह्वान पऱ जिले के कर्मचारी होंगे हड़ताल मे शामिल 

सुखत नहीं तो खरीदी नहीं की जिद्द पर होगा आंदोलन.

जिले के सात सौ से ऊपर कर्मचारी होंगे शामिल ।

प्रमोद दुबे

महासमुंद – जिले समेत प्रदेश के किसानो के लिए मुसीबत की खबर है अपने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अनिश्चित कालीनआंदोलन का शंखनाद कर दिया है. यदि ऐसा होता है तो समर्थन मूल्य पऱ धान की खरीदी चरमरा सकती है.जिसमे समर्थन मूल्य धान खरीदी के अलावा सहकारी उचित मूल्य की दुकाने भी प्रभावित होंगी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, तुलाराम ध्रुव,मनीष चंद्राकर मनोज भारद्वाज भेख लाल यादव, कौशल साहू,ईश्वर पटेल, भोजराम साहू, दुवन चंद्राकर,गुमान साहू,के मुताबिक कर्मचारियों को मिलने वाली अनियमित वेतन हेतु वेतन अनुदान, धान खरीदी की नीतियों मे संसोधन, एवं बैंक मे होने वाली भर्तियों मे आरक्षण जैसी विषयो को लेकर प्रदेश संगठन ने आगामी 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु सुचना शासन प्रशासन को दी है जिसका महासमुंद के सहकारी समिति कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए हड़ताल मे शामिल होने की बात कही है.

धान खरीदी की प्रारम्भिक तैयारियो के निर्देश, नहीं मिली प्रसासनिक ब्यय राशि

इधर समर्थन मूल्य मे धान खरीदी के तैयारी हेतु शासन प्रशासन के निर्देश सहकारी समितियों को प्राप्त हुए है लेकिन इन पऱ होने वाली खर्च की राशि समितियों को अप्राप्त है.जिससे धान खरीद की तैयारियां बेहतर नहीं हो पा रही.

जिले के आधे से ज्यादा समितियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों की दीवाली रहेगी फीकी

जानकारी के मुताबिक जिले के आधे से ज्यादा समिति के कर्मचारियों को बीते चार माह से वेतन नहीं मिला है, दीवाली जैसे राष्ट्रीय त्यौहार मे वेतन नहीं मिलने का भी गुस्सा कर्मचारियों मे है यही हाल पुरे प्रदेश का है जिसका असर आगामी 4 नवंबर को होने वाले हड़ताल मे होगा जिसमे जिले के करीब 700कर्मचारी जिसमे समिति प्रबंधक, लिपिक, विक्रेता, प्रोसेसर्वर, चपरासी, चौकीदार शामिल होंगे.