बीजापुर – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बीजापुर में 21 अक्टूबर 2024 को जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम में जनजातीय समाज के सामाजिक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक योगदान एवं वीर वीरांगना को स्मरण करते हुए अभिलाष नंदे प्राचार्य / नोडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बीजापुर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती बी पुष्पाराव जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि घासीराम नाग, नंदकिशोर राणा, सदस्य एवं संजय गुप्ता मुख्य वक्ता, फगनू राम वेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं इतिहासकार उपस्थित थे।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बीजापुर भैरमगढ से प्राचार्य श्री देवेन्द्र कुमार कुजांम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भोपालपटनम से श्री आर.एम. शुक्ल, अधीक्षक पॉलीटेक्निक प्राचार्य श्री सीआर रहंगडाले तथा नोडल बीजापुर के समस्त प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बीजापुर नोडल अंर्तगत समृस्त आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा गीत कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अन्त में समस्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त एवं प्रतिभागी प्रशिक्षणार्थियों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया।
