चांद को देखकर तोड़ा करवा चौथ का व्रत ।

नवापारा राजिम :- अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना और परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत परसदा में सुहागन महिलाओं के द्वारा रखा गया। इस अवसर पर मौसमी माला साहू ने कहा कि करवा चौथ का व्रत सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के प्राप्ति के लिए होता है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ाता है, करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष में चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। रात्रि को चंद्रमा कर दर्शन कर पति की लंबी उम्र मांगी, वही करवा चौथ के दिन सुहागन महिला दिन भर अन्न, जल का त्याग कर आस्था के सहारे यह कठिन व्रत रखा, इस अवसर पर कलश में रखे जल की करवा माता के रूप में पूजा की, तत्पश्चात् रात्रि को चाँद देखने के बाद छलनी में अपने पति की झलक देखकर उनके हाथों से पानी पीकर पति व्रती महिलाओ ने अपना व्रत तोड़ा।