जिले में कुल 11 हजार 557 माताओं को कुल राशि 4 करोड़ 11 लाख 88 हजार रुपए की सहायता।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केंद्र शासन द्वारा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को अपने और अपने बच्चे की स्वास्थ्य की देखभाल और इस अवस्था में मजदूरी राशि की भरपाई हो पाए इस उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन और जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे के नेतृत्व में समस्त पात्र महिलाओं का विशेष अभियान चलाकर योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय साहू ने बताया कि योजना में अब तक प्रथम प्रसव वाले पंजीकृत 8534 में से 7050 लाभान्वित तथा द्वितीय प्रसव बालिका के रूप में पंजीकृत 3180 में से 2756 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 11 हजार 557 माताओं को कुल राशि 4 करोड़ 11 लाख 88 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग माताएं स्वस्थ्य एवं निरोगी बच्चे जन्म ले इस हेतु कर रहे है।एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा के ग्राम ’’राजा डेरा’’ की रहने वाली ’’रोशनी यादव’’ के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव तब आया, जब उसने पहली बार गर्भवती होने का सुखद अनुभव पाया। इस नए सफर को आसान और सुरक्षित बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नूरा ठाकुर’ और ’’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’’ की अहम भूमिका रही। गर्भवती होने के बाद, नूरा ठाकुर ने रोशनी का ’’आंगनवाड़ी में पंजीकरण’’ किया और सभी ’’स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध’’ कराईं। गर्भावस्था के दौरान ज़रूरी ’’टीकाकरण’’ सुनिश्चित किया गया, जिससे वह स्वस्थ बनी रहें। जब नूरा ने रोशनी को बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर वह ’’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’’ की पात्र हैं।
