प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हेतु पीएम सूर्यघर पोर्टल पर करवाएं पंजीयन।

राजिम – उपभोक्ता पीएम सूर्य पोर्टल वेबसाईट में पंजीयन कराकर घर के छत पर सोलर पावर प्लांट लगवा सकते है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राशि 78 हजार रूपये तक अनुदान सीधे उनके बैंक खातें में ट्रांसफर किया जायेगा। इस योजना से बिजली बिल कम और नवीन रोजगार सृजन होगा तथा अक्षय उर्जा के प्रति जागरूकता बढेगी। इसके लिए उपभोक्ता को 70 वर्गफीट जगह प्रतिकिलोवॉट उपलब्ध करानी होगी। आवेदक को पीएम सूर्यघर पोर्टल पर आवेदन के साथ अपना बीपी नंबर दर्ज करना होगा। ये नंबर पोर्टल पर डालते ही पोर्टल सभी जानकारी खोज लेगा। आवेदन जमा होने के बाद जानकारी संबंधित विद्युत कार्यालय में पोर्टल व्दारा प्रेषित कर दी जावेगी। साथ ही तकनीकी साध्यता का निर्धारण भी तत्काल किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपना वेंडर चुनना होगा। इस काम को करवाने में जो भी तत्कालिक खर्च आएगा, उसे उपभोक्ता को स्वयं ही वहन करना होगा। इसके बाद इस योजना में उसे रू 78 हजार तक अनुदान सीधे उनके बैंक खातें में ट्रांसफर किया जायेगा। सोलर पावर से रोज औसतन 4 से 5 युनिट प्रति किलोवाट उत्पादन होगा एवं स्वयं के युनिट खर्च उपरांत शेष उत्पादन को ग्रिड में भेजा जा सकता है। माह के अंत में नेट मीटररिंग के माध्यम से आयात निर्यात निर्धारित कर बिलिंग होगी। सस्ते ब्याजदर पर पब्लिक सेक्टर बैंक से ऋण लिया जा सकता है। सारी जानकारीयों www.pmsuryaghar.gov.in वेब पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। सरकार व्दारा प्रदत्त सब्सिडी, सस्ते दर पर बैंक से ऋण व प्रतिमाह लगभग 300 युनिट मुफ्त बिजली का फायदा होने से उपभोक्ताओं में भारी उत्साह देखनें को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा राजिम संभाग के अंतर्गत घर पर सोलर प्लांट लगवाने पीएम सूर्य पोर्टल में 4956 उपभोक्ताओं के व्दारा पंजीयन किया गया है।