रिश्वतखोर रोजगार सहायक का पर्दाफास , बर्खास्त करने की मांग।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद –  भाजपा मंडल खल्लारी युवा मोर्चा उपाध्याय शेरसिंह यादव ने कहा , कि पोटिया पंचायत के आश्रित ग्राम खम्हारमुड़ा के कुछ लोग लगातार रोजगार सहायक के रिश्वत खोरी की बात बता रहे थे. ग्रामीणो से लगातार शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से भाजपा युवा नेता शेरसिंह यादव वास्तविकता से परिचित होने जब ग्रामीणो के बीच पहुंचे तब मामले की पूरी जानकारी पूछा गया, तो पता चला कि रोजगार सहायक नरेश कोसरिया पोटिया पंचायत के आश्रित ग्राम खम्हार मुड़ा के कुछ लोगों से पैसा लिया है. तथा फोटो भी खींचा है , यह कहकर कि मैं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आप लोगों का पक्का मकान बनवाऊंगा. तथा एक व्यक्ति से योजना के तहत कोठा बनवाने के नाम पर भी पैसा लिया है . लेकिन बातचीत में यह पता चला कि अभी तक किसी का भी पक्का मकान और कोठा नहीं बना है. शिकायत करने वाले लोगों ने लिखित शिकायत तथा वीडियो भी बनवाया है. आगे शेरसिंह यादव ने ग्रामीणो से यह भी पूछा, कि रोजगार सहायक को बर्खास्त करना चाहिए , तो सभी ने बर्खास्त करवाने की बात कही. आगे यादव जी ने बताया , कि मामले की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय , कलेक्टर महासमुंद, व जिला पंचायत सी इ ओ से किया गया है . यादव ने यह भी बताया , कि यदि संभव होगा तो वह इसकी शिकायत स्वयं उप मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री विजय शर्मा से मुलाक़ात करके विस्तार से शिकायत की जानकारी देंगे तथा कार्रवाही की मांग कर बर्खास्त करने की मांग करेंगे।