गरियाबंद – अपने लिए तो हर कोई जीता है लेकिन दुनियां में कुछ बिरले लोग ही ऐसे होते है जोकि दूसरों के लिए जीते है। ऐसी ही समाजिक कार्यकर्ता एंव इलाज वाले बाबा के नाम से मशहूर रूपसिंग साहू देहात ग्राम देवगांव निवासी मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। रोगी व्यक्ति जब थक हार कर स्वस्थ होने राह खोजते हैं तो इस रूपसिंह साहू के पास पहूंच जाते हैं। फिर रुपसिंग साहू शासन की योजना लाभ से शासकीय एंव निजि अस्पताल में इलाज कराने स्वस्थ तक प्रयास जारी रखते है। इसलिए रोगी से निरोगी बनने वाले व्यक्ति द्वारा इसे महानता की प्रतिमूर्ति का नाम दिया है। । जिन्होंने पूरी जिंदगी दगी दीन-दुखियों की सेवा को ही अपना परम कर्तव्य माना है। इसी समाजिक कार्यकर्ता एंव इलाज वाले बाबा के नाम से महसूस रूपसिंग साहू के जन्मदिन पर सोमवार को धार्मिक आस्था के केंद्र मांडव्य ऋषि आश्रम मड़वाडिही में जन्मोत्सव कार्यक्रम उनके शुभचिंतकों द्वारा रखा गया। गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर,दूर्ग, धमतरी,बालोद सहित अन्य जिला से वरिष्टो एंव शुभचिंतकों ने बधाई देने पहूंचे। बड़े राजनीतिक हस्तियों में पुर्व सासंद चुन्नी लाल साहू, वर्तमान विधायक रोहित साहू राजिम, पुर्व सासंद चन्दूलाल साहू,सी एस कुनकुरी हाउस तुलसी कौशिक,गुण्डरदेही पुर्व विधायक विरेन्द्र साहू पूर्व महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंग , वरिष्ठ भाजपा जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू,विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा,राभस राजिम लाला साहू, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्षमनीष हरित जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, भाजपा नेत्री देवकी साहू जिला, ब्लाक, सरपंच, विभिन्न शासकीय, अशासकीय संस्था सदस्य, स्कूल,कालेज के छात्र सहित आसपास क्षेत्र भर के भाजपा शहर एवं देहात के कार्यकर्ताओं जन्मोत्सव मे शामिल हूये। रूपसिंग ने इन सबके समक्ष केक काटे गए। इस मौके पर माडल ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित थे जिसमें 76 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले सवेरे से ही रूपसिग साहू को विश्राम गृह फिगेंश्वर एंव मोबाइल से बधाई दिये जा रहे थे। रूपसिग साहू कार्यक्रम स्थल माण्डव्य ऋषि आश्रम पहूंचे और वहां स्थापित देवी देवताओं , गौमाता,का पुजा अर्चना किया और पीड़ित दिन दुखियो की स्वस्थ सुखी जीवन की कामना के लिए प्रार्थना किया। पश्चात मंच में पहूंचने पर फुल माला, गुलदस्ता , उपहार भेंटकर स्वागत बधाई देने वाले लोगों का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया तथा हजारों लोगो ने पूरे दिनभर जन्मदिन की बधाई देने वालाें का तांता लगा रहा। जन्मदिवस पर आज भोजन भण्डारे का आयोजन किया गया था। रुपसिंह साहू ने गरीब पीड़ित को अंग वस्त्र भेंट किया। वही दिव्यांग एंव क्षेत्र के पत्रकार,समाजसेवको का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के अंत में रूपसिग साहू ने आभार धन्यवाद सम्बोधित में कहा मैं उन सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने फोन कॉल्स, मैसेज या व्यक्तिगत मिलकर , कार्यक्रम की रुपरेखा बनाकर सफल बनाने वाले सहयोगी मित्र परिवार, भोजन व्यवस्था एंव प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया,जो भी प्रत्यक्ष अप्रत्येक्ष सहयोगी को मेरे जन्मदिन को यादगार बनाया आप सभी का प्यार और समर्थन मेरे लिए अनमोल है। आपके समर्थन और स्नेह के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आशा है कि भविष्य में भी आपका स्नेह और आशीर्वाद इसी तरह बना रहेगा।जो बुनियादी नैतिक सिद्धांत अपनाई वो सेवा की श्रृंखला निरन्तर जारी रहेगा सबसे पहले, रोगी को होने वाले लाभ पर विचार करता हूं कि शीध्र स्वस्थ हो। जो रोगी, पीड़ित ,दुखी व बृद्ध की सेवा करता है वह व्यक्ति धन्य हो जाता है।पुर्व सासंद चन्दूलाल साहू,विधायक रोहित साहू,सीएम हाउस कुनकुरी हाउस तुलसी कौशिक,गुण्डरदेही पुर्व विधायक विरेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू, छत्तर सिह नायक पूर्व महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष ,प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, रामू राम साहू, राभमस लाला साहू, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष हरितसरपंच चरभट्ठी ओमप्रकाश साहू, पुर्व सरपंच भाजपा नेता रामाधार साहू,पुर्व सरपंच मोती राम निषाद, जिला दिव्यांग अध्यक्ष जागेश्वर साहू, सरपंच सिर्रीखुर्द टिकेश साहू, डा.रमाकांत साहू तरीघाट,सरपंच बोड़की रामजी साहू, भाजपा नेत्री देवकी साहू,भूनेश्वर साहू चैत्ररा,मदन साहू,प्रिया साहू ,रिकेश साहू , विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू, विजय कंडरा, होरी लाल , जनपद सभापति प्रतिनिधि गजेन्द्र निषाद, लखन तिवारी, लोक गायिका सावित्री मंडावी,साक्षी साहू,मोती राम,भीखम साहू , ईश्वरी साहू, परमानन्द यादव,अंकुर पहाड़िया, अश्वनी साहू, सरपंच रोबा मंगलू राम साहू,अघन सिंग ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, राजकुमार यादव,जीवन साहू,हेमन्त साहू, जगदीश यादव , विश्राम निषाद ,नंदुयादव, ईश्वरी,रेखू,बिसहत,मनोज यदू,नागेश चन्द्राकर , संदीप पांडेय,प्रकाश सिन्हा, कुलदीप यदू, भानुप्रतापपुर साहू, देवनाथ साहू ,जनक साहू,सोहन, पूर्व उपसरपंच खोमन साहू,खोमन साहू, रामकुमार साहू, गंगादिन साहू,मोनू साहू,प्रकाश, जितेन्द्र,भारत साहू,नानक साहू,कोमल, पत्रकार भागीरथी सिन्हा,अंकुर पहाड़िया उपस्थित थे।
