छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी जल्द चालू होती तो किसानों को राहत मिलती – डॉ रश्मि चंद्राकर।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद –  छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी का ऐलान कर दिया है, वहीं इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि मैं भी किसान की बेटी और बहु हूं, किसानों की जानकारी मुझे भी हैं सरकार को 1 नवंबर से धान खरीदी करना चाहिए।साय सरकार किस कारण से धान खरीदी का समय 15 दिन आगे बढ़ाया, इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार किसानों का धान पूरा नहीं खरीदना चाहती इसे भाजपा का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर छत्तीसगढ़ के जनता के सामने आ चुका है। अगर जल्दी खरीदी चालू होती है तो किसानों के लिए राहत और अच्छा रहता। सरकार को अभी से धान खरीदी के लिए पूरी तरह से तैयार होना चाहिए क्योंकि इस बार धान पिछले बार से ज्यादा आएगा और किसानों का पूरा धान खरीदी होना चाहिए। अगर सरकार खरीदी देर से चालू करती है तो ये न हो कि पूरा धान खरीदी न हो पाएं,अगर धान खरीदी सरकार 15 नवंबर से चालू करती है तो बंद कब करेगी। छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी जल्द चालू होती तो किसानों को राहत मिलती। छत्तीसगढ़ सरकार ने जो कहा है,वादा किया है उसको पूरा करना चाहिए नहीं तो इसका खामियाजा तो मिलता ही है।अगर शासन अभी धान खरीदी नही कर सकती तो कम से कम पिछली सरकार के समय का बचा राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किश्त ही देदे ताकि सामने 31 अक्टूबर को आने वाली दिवाली में किसानों को लाभ मिले और इस पैसे के बाजार में आने से रौनक आएगी । डॉ रश्मि ने कहा कि पहले भूपेश बघेल जी ने 2500 का धान का भाव का वादा किया पर बढ़ते हुए केंद्रीय समर्थन मूल्य के अनुसार 2640 में भी खरीदा और अब भाजपा सरकार में 117 रुपया समर्थन मूल्य बढ़ने के बाद वर्तमान भाजपा सरकार को धान 3217 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदना चाहिए और धान खरीदी की तारीख भी 1 नवम्बर करनी चाहिए ।