विधायक रेणुका ने भाजपा सदस्यता अभियान का लक्ष्य किया पूरा।

10 हजार सदस्य बनाने का विधायकों को मिला था टारगेट।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार से ज्यादा बीजेपी के सदस्य बना कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया हैं। विधायक रेणुका सिंह ने लक्ष्य पूरा होने पर क्षेत्र के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। दरअसल, 2 सितंबर से शुरू हुए भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विधायक रेणुका अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाते हुए भरतपुर सोनहत विधानसभा में 10 हजार से अधिक सदस्य बनवा चुकी हैं। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 15 अक्टूबर तक अभियान के तहत सदस्य बनाने कार्य करते रहे।

कार्यकर्ताओं की टीम के साथ सुबह शाम अलग अलग शेड्यूल बनाकर सदस्यता अभियान को लेकर विधायक रेणुका सिंह स्वयं मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रही हैं। प्रदेश द्वारा निर्धारित सदस्यता एवं पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रही है। विधायक रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के जनकपुर, केल्हारी, कोटाडोल, सोनहत, रामगढ़, नागपुर, बरबसपुर, नई लेदरी, खोंगापानी, चैनपुर, लोहारी, सरभोका, ताराबहरा, पसौरी, उजियारपुर समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क कर भाजपा से जुडने की अपील करते हुए स्वयं ही अपने रेफरल कोड से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रही है।