मंत्री जायसवाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की दी सलाह।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – मनेन्द्रगढ़ में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प में शामिल होने आये छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वयन मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने स्मृति स्वरूप अयोध्या के राम मंदिर में विराजे प्रभु श्री राम का छायाचित्र भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।मनेन्द्रगढ़ विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का 1 अक्टूबर को जन्मदिन पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। खड़गवां और चिरमिरी में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और अस्पतालों में मरीजों को कंबल और फल बांटने के बाद दोपहर में वे मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प पहुंचे, जहां आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक रमेश सोनी के नेतृत्व में संस्था के छात्र छात्राओं ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल को पुष्पगुच्छ और रामलला का छायाचित्र भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। श्री जायसवाल ने भी बड़ी आत्मीयता से बच्चों की भेँट स्वीकार की, साथ ही उन्हें मन लगाकर पढ़ने और जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया।इस अवसर पर आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के नुमान, नमन प्रीतम, अभिषेक, राहुल, राजीव, मनमोहन, चांद, प्रीति, पूनम, सोनम, रोशनी, गीता, पिंकी, भुवनेश्वरी, ज्ञानमती, सुनीता, चांदनी, मीनाक्षी, कुसुम उपस्थित रहे।
