ग्राम बेलसोंडा की शीतला मंदिर मे ज्योत जंवारा की हुई स्थापना।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद/बेलसोंडा – शारदेय नवरात्रि पर्व में ग्राम बेलसोंडा में गांव की अधिष्ठात्री देवी शीतला मंदिर मे जंवारा एवं ज्योति कलश की स्थापना की गई। मां शीतला विकास समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने बताया कि माता की छत्रछाया मे मुख्य ज्योति कलश सहित कुल 85 ज्योति प्रज्जवलित किये गए है। कोषाध्यक्ष उदेराम साहू ने बताया कि ग्रामीणों के पूर्ण सहयोग एवं गांव की प्रथम नागरिक भामिनी पोखन चन्द्राकर के मार्गदर्शन मे पूरा कार्य हो रहा है।

उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चन्द्राकर ने बताया कि शीतला माता बेलसोंडा में पंडित श्री लक्ष्मीकांत तिवारी की पावन कर कमलों द्वारा , शीतला पुजारी खोरबाहरा बाइगा, सरपंच भामीनी -पोखन चंद्राकर,विजिया दीदी, श्रद्धालू भक्तो और ग्राम वासियों की उपस्थिति में ज्योति प्रज्जवलित और ज्वारा स्थापना का कार्यक्रम विधिविधान के द्वारा सम्पन्न हुआ। संरक्षक पोखन लाल चन्द्राकर ने दूरभाष के माध्यम से सभी ग्रामीणों से पूरे नवरात्रि भर मंदिर मे अपनी उपस्थिति तथा सुबह शाम की आरती मे सम्मिलित होने के लिये प्रार्थना करते हुए मां शीतला से सभी की जनकल्याणी मनोकामना पूर्ण करने की विनती की है।