सोना चांदी के जेवरात और नगद सहित लाखों का माल बरामद।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – जिले के सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत आमाखेरवा इलाके में लगातार हुई तीन चोरियों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी चोर और चोरी के जेवरात गलाने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही आरोपियों के कब्जे से नगद और गलाया हुआ चांदी एवं सोना भी जप्त किया गया है।उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी के पहले प्रकरण में प्रार्थी रामकृपाल यादव आ. स्व.गोपीनाथ यादव उम्र 53 वर्ष निवासी क्वाटर नं. 4/3 एस.ई.सी.एल. आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 20 अगस्त 2024 से 26 अगस्त 2024 के बीच कोई अज्ञात आरोपी घर का ताला तोड़कर सोना, चांदी एवं नगद लगभग 50000 रूपये चोरी कर लिया है। दूसरे चोरी के प्रकरण में प्रार्थी ललित प्रकाश तिर्की आ. स्व. जोसेफ तिर्की उम्र 53 वर्ष निवासी एम.आर.एस. कालोनी आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 15 सितम्बर 2024 से 17 सितम्बर 2024 के बीच कोई अज्ञात आरोपी घर का ताला तोड़कर लगभग 20000 रूपये के सामान को चोरी कर लिया है। तीसरे चोरी के प्रकरण में प्रार्थी आकाश कुमार शर्मा आ. पंडित विनोद शर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रं. 16 आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 21 सितम्बर 2024 की दरमियानी रात कोई अज्ञात आरोपी घर का ताला तोड़कर सोना, चांदी के सामान लगभग 63000 रूपये को चोरी कर लिया है। चोरी की घटना में वृद्धि होने पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध

सख्त कार्यवाही के लिये पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सरगुजा रेंज और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा तीनों चोरियों की सूक्ष्मता से कड़ी दर कड़ी जांच की जाने लगी एवं मुखबिर तैनात किये गये। जांच के दौरान आसपास के क्षेत्रों में गहन पूछताछ एवं आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाने लगी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली जिसकी सूचना पर विक्रम सिंह निवासी खोगापानी को विशेष टीम के द्वारा तलबकर पूछताछ करने पर उसने तीनों चोरी को करना कबूल किया। आरोपी द्वारा बताया गया की सूने मकान / घर तथा जिन घरो में ताला लगे रहता था। उन घरों का रैकी कर सूने मकान / घर को चिन्हित कर चोरी करता था एवं चोरी के सामान सोना चांदी को चनवारीडांड में अटल चौक के पास नेशनल हाईवे के किनारे स्थित बजरंगी ज्वैलर्स के मालिक अमल कुमार दास आ. स्व. उपेन्द्रनाथ दास निवासी चनवारीडांड मनेन्द्रगढ़ को बेच देता था। आरोपी द्वारा फिर से घटना करने की तैयारी एवं रैकी की जा रही थी, जिसे विशेष टीम ने अपने गिरफ्त में लेकर आमाखेरवा में हुये तीनों चोरी के प्रकरण का खुलासा किया। आरोपी विक्रम सिंह के द्वारा पूर्व में खोगापानी क्षेत्र में भी चोरी किया गया था जिसमे गिरफ्तार किया जा चुका है।मामले में पुलिस ने विक्रम सिंह पिता बाबू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 बीसीएम खोगापानी थानाझगराखाण्ड जिला एम.सी.बी (छ.ग.) एवं अमल कुमार दास आ. स्व. उपेन्द्रनाथ दास उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 अटल चौक के पास चनवारीडांड थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी (छ.ग.) को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रकम 52000/- रूपये,चांदी के बर्तन और जेवर गला हुआ चांदी वजन 800 ग्राम कीमत लगभग 80,000/- रूपये,गला हुआ सोना 7 ग्राम कीमत लगभग 49,000 रुपये एवं घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिलकुल रकम 1,81,500 रुपये को जप्त कर लिया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि राकेश शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, किशन चौहान, प्रधान आरक्षक, इस्तियाक खान, पुष्कल सिन्हा, प्रिंस राय, राकेश शर्मा, आरक्षकभुपेन्द्र यादव, जितेन्द्र ठाकुर राकेश तिवारी, प्रदीप लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
