दुर्गम ग्राम गमपुर पहुँची जनपद पंचायत बीजापुर की टीम, 60 जॉब कार्ड एवं 68 मतदाता कार्ड वितरित।
बीजापुर -दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर की सीमाओं से घिरे अत्यंत दुर्गम ग्राम गमपुर में 18 नवंबर को पहली बार विकासखंड स्तर का कोई अधिकारी पहुँचा। जनपद पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ, श्री पीआर साहू, कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गवेल, एडीईओ मेघराज वट्टी, तकनीकी सहायक तोरण उर्वशा, सेल्समैन हरीश उर्वशा, सरपंच वामन कड़ती, सचिव बिल्लाराम…
