मानसिक व शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए खेल जरूरी- छविंद्र कर्मा l
दंतेवाड़ा :- युवा क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पीसीसी मेम्बर छविंद्र कर्मा मोखपाल पहुंचे। यहां कमेटी सदस्यों ने छविंद्र कर्मा का पारम्परिक ढोल नृतकों के साथ स्वागत किया। इसके बाद छविंद्र कर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही छविंद्र कर्मा ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया…
