सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 300 सफाई दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं एक्स-रे जांच
महासमुंद – कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा के निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महासमुंद जिले के सभी विकासखंडों तुमगांव, बागबाहरा, बसना, सरायपाली एवं पिथौरा में सफाई दीदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं एक्स-रे शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत…
