चार कुंभ के बाद पांचवा कुंभ कल्प राजिम: श्री राम बालक दास जी महायोगी
राजिम – कुंभ कल्प मेले में संत समागम का वृहद पंडाल और साधु संतों की उपस्थिति लोगों को धर्म आध्यात्मिक से जोड़ने का काम कर रही है। श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान बाल योगेश्वर श्रीराम बालक दास जी महायोगी प्रतिदिन हनुमत महायज्ञ का आयोजन कर रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।…
