कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक का किया पदभार ग्रहण।
ट्रैफिक समस्या दूर करने और सड़कों की साफ-सफाई पर दिया जोर। रायपुर – कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान डाॅ. सिंह को नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। डाॅ. सिंह ने नगर निगम के विभिन्न कार्याें की समीक्षा की।…
