फिंगेश्वर – शांतिकुंज हरिद्वार अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देश पर पूरे विश्व में गृह गृह यज्ञ करने का अभियान चलाया गया एवं गायत्री प्रज्ञा चेतना केंद्र फिंगेश्वर के मार्गदर्शन पर गृह गृह यज्ञ करने का निर्देश हुआ जिसके तहत फिंगेश्वर नगर निवासी गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने गृह गृह यज्ञ के तहत अपने निवास पर गायत्री यज्ञ किया जिसमें सह परिवार उपस्थित होकर हवन पूजन में भाग लिया गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्री रामू राम साहू ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर एवं गायत्री मंदिर चेतना केंद्र फिंगेश्वर के मार्गदर्शन पर गायत्री परिवार के द्वारा अभियान के तहत घर-घर यज्ञ करने का निर्देश हुआ जिसके तहत हमारे भी निवास पर संपूर्ण परिवार की उपस्थिति में एक कुंडी गायत्री यज्ञ गायत्री हवन विधि से किया गया श्री रामू राम साहू ने यह भी कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है अखिल विश्व गायत्री परिवार सर्वे भवंतु सुखीनह एवं विश्व के कल्याण के लिए कार्य करते आ रहा है पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का उपदेश है कि सादा जीवन उच्च विचार मद्यपान निषेध हम सुधरेंगे युग सुधरेगा तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सबका कल्याण करना रहा है और इसी उद्देश्य को लेकर पूरे विश्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से जन कल्याण हेतु कार्य किया जा रहा है जिसके जन जागरूकता के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण को लेकर घर-घर यज्ञ किया गया इसी तरह से राष्ट्र एवं जन कल्याण हेतु अनेक कार्य अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से गायत्री परिवार के सदस्य लोग करते आ रहे हैं।
